फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two sides injured in Fuli village, two injured

फुल्ली गांव में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Sat, 09 May 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Two sides injured in Fuli village, two injured
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के फुल्ली गांव में शुक्रवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी ले गई जहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष से 20 लोगों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव में दो पक्षों के बीच बीते तीन दिनों से कहा-सुनी चल रही थी। शुक्रवार की देर रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के कुद्दन सिंह (50) और बबलू सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दीपू (28) आंशिक रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले पर काबू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस एक पक्ष के श्यामनारायण सिंह, टेंचू सिंह, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह, रामअवतार, किशन सिंह, भरत सिंह व इंद्रेश सिंह और दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर सिंह, टनमन सिंह, प्रहलाद सिंह, विग्गन सिंह, विकास सिंह, बबलू सिंह, नीरज सिंह, मंटू सिंह, रामाश्रय सिंह, दिग्विजय सिंह, आशीष सिंह व चंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सीओ जगत कन्नौजिया ने बताया दोनों पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष से पांच-पांच लोंगो को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed