फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two passengers fell while boarding the train, RPF saved their lives

Chandauli News: ट्रेन में चढ़ते समय गिरे दो यात्री, आरपीएफ ने बचाई जान

Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two passengers fell while boarding the train, RPF saved their lives
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर रविवार की रात चलती ट्रेन पर चढ़ते समय दो यात्री नीचे गिर पड़े। दोनों ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच गैप में गिरने लगे। इस बीच आरपीएफ के जवानों ने दौड़कर दोनों को तेजी से बाहर निकाल लिया। आरपीएफ की सतर्कता से दोनों यात्रियों की जान बच सकी।
विज्ञापन

आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन 18428 आनंद विहार-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस रविवार की रात पौने तीन बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पहुंची। निर्धारित समय तक ठहराव के बाद ट्रेन खुली ही थी कि उसी बीच एसी कोच में दो यात्री दौड़कर चढ़ने का प्रयास करने लगे। उस दौरान पैर आपस में टकराने के कारण दोनों प्लेटफाॅर्म पर गिर पड़े। दोनों लुढ़कते हुए चलती ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के गैप में गिरने लगे। उसी बीच वहां तैनात आरपीएफ के जवानों ने दौड़कर दोनों यात्रियों को पकड़ लिया। इस तरह दोनों प्लेटफाॅर्म से नीचे जाने से बच गए। संयोग था कि दाेनों यात्रियों को चोट नहीं लगी। दोनों की सीट उसी ट्रेन में आरक्षित थी। यात्रियों के अनुरोध पर ट्रेन रुकवा कर दोनों को सुरक्षित सवार कराया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि आरपीएफ के जवानों की सतर्कता से दोनों यात्रियों की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed