फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two new corona infected, six active patients

दो मिले नए कोरोना संकमित, छह हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two new corona infected, six active patients
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई। दूसरी तरफ एक संकमित स्वस्थ हुआ है। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव कुमार ने की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी कम और कभी बढ़ रही है। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में शहाबगंज ब्लाक के एक पुरुष और नौगढ़ निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। प्रशासन के अनुसार दोनों लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं एक व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना मिली है। शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 1182 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17935 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या छह है जबकि अब तक 17549 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed