फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two man entered in house and molested teen girl in chandauli

यूपी: अकेली किशोरी को देख घर में घुसे दो लोग, छत पर सोते समय की छेड़छाड़, और फिर...

Sat, 12 Jun 2021 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Jun 2021 05:40 PM IST
सार

किशोरी घर में अकले थी, जो रात को छत पर सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो लोग मौका पाकर उसके घर में घुस गए और साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Two man entered in house and molested teen girl in chandauli
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के गांव में एक किशोरी के साथ दो लोगों ने शुक्रवार की रात छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं दूसरे की तलाश कर जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी(16) अपने घर पर अकेली थी, जो छत पर सो रही थी। इसी बीच गांव के ही दो लोग घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसकी आवाज को सुनकर पड़ोस के लोग जुट गए।
विज्ञापन


वहीं मौका पाकर एक आरोपी फरार हो गया। इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों ने तत्काल अलीनगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed