फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two lakh voters will increase in panchayat elections

पंचायत चुनाव में बढ़ जाएंगे दो लाख मतदाता

Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two lakh voters will increase in panchayat elections
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भले ही शासन से नये साल मार्च तक के लिए टल गया हो लेकिन इसकी सरगर्मी तेज जो गई है। वहीं प्रशासन की ओर से नए मतदाताओं का नाम दर्ज करने के लिए डोर टू डोर सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है। विभाग की ओर से डाटा अपलोडिंग कार्य कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान मिले आंकड़ों के अनुसार दो लाख नए मतदाताओं का नाम दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सर्वे के दौरान जिला छोड़कर जाने वाले और मृत एक लाख से अधिक मतदाता का नाम मतदता सूची से हटाने के लिए बीएलओ ने रिपोर्ट प्रस्तुत की है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेज होने के साथ गंवई राजनीति में जहां दावेदार अपनी तैयारी में जुटे हैं
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लाकों में प्रधानों के कुल 734 पद हैं। आयोग के निर्देश पर विभागीय तैयारियों को अमली जामा पहनाने का कार्य चालू हो गया है। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा शिफ्टेड और मृत मतदाताओं का नाम काटने के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। वर्ष 2015 के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले में करीब 12.50 लाख मतदाता थे। अब लगभग दो लाख नए मतदाता जुड़ेंगे तो यह संख्या बढ़कर 14.50 लाख हो जाएगी। इसी में एक लाख मतदाताओं के नाम भी काटे जाने हैं। यह नाम कटता है तो इस बार करीब 13.50 मतदाता होंगे। हालांकि अभी डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। इसके बाद ही मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर एक नंवबर से चले डोर टू डोर सर्वे का कार्य बीएलओ ने पूरा कर लिया है। इसके बाद डाटा अपलोडिंग का कार्य चल रहा है। सर्वे में मिले आंकड़ों के अनुसार इस बार पंचायत चुनाव में दो लाख नए मतदाताओं के बढ़ने की संभावना है। वहीं एक लाख के करीब मृत और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम को काटा जाएगा।
चंदौली। वर्ष 2015 के अनुसार सकलडीहा ब्लाक में 1.87 लाख, चहनिया में 1.53 लाख, धानापुर में 1.65 लाख, बरहनी में 1.79 लाख, सदर में 1.80 लाख, नियामताबाद में 1.90 लाख, चकिया में 1.30 लाख, शहाबगंज में 1.10 लाख तथा नौगढ़ में 75 हजार के करीब मतदाता थे। अब मतदाता पुनरीक्षण एवं सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद इन ब्लाकों में जहां करीब दो लाख नए मतदाता जुड़ेंगे वहीं लगभग एक लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इसमें दो लाख से अधिक नए मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। वहीं एक लाख के करीब मृत और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम को काटने के लिए बीएलओ ने रिपोर्ट दी है। डाटा अपलोड होने के बाद सही आंकड़े सामने आएंगे।
कैलाश यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed