{"_id":"61b25502d01be33d0e294c5f","slug":"two-lakh-students-will-send-postcards-to-the-prime-minister-chandauli-news-vns6269131144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख छात्र प्रधानमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख छात्र प्रधानमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्र प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजेंगे। पत्र के माध्यम से 2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण और स्वतंत्रता संग्राम के अकीर्तित नायक विषय पर अपने विचार लिखेंगे। इसके लिए डाक विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से एक से बीस दिसंबर तक स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पत्र को प्रधानमंत्री को भेजने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है।
डाक विभाग की ओर से शिक्षा विभाग के अधीन स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग व डाक विभाग के बैनरतले देश भर के स्कूलों में डाक विभाग की ओर से पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए एक दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक विभिन्न स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। विद्यार्थियों को स्कूल के माध्यम से 50 पैसे में पोस्टकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अंकित होगा। इसमें सीबीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और राज्य बोर्डों से सम्बद्ध स्कूलों में चौथी से 12वीं तक के परीक्षार्थी हिंदी, अंग्रेजी और अनुसूचित भाषा में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के पते पर भेज सकते हैं। अब तक एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड स्कूलों को उनकी मांग पर दिए जा चुके हैं। कहा कि प्रतियोगिता के बाद राज्य सरकार से संबद्ध सभी स्कूल अपने यहां के सर्वोत्तम 10 लिखे पोस्टकार्ड को माई गवर्नमेंट के लिंक और सीबीएसई बोर्ड के स्कूल पर अपलोड करेंगे। डाक विभाग द्वारा एक निश्चित तिथि पर सभी पोस्टकार्ड को स्पेशल बैग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 17 जनवरी को देश भर से चुने हुए सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड के लेखक विद्यार्थियों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा।