{"_id":"5f42a5948ebc3e3d0d55b4bd","slug":"two-killed-in-road-accident-one-injured-chandauli-news-vns5430439189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
पड़ाव-रामनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद जलीलपुर चौकी पर जुटी भीड़।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। जिले के अलग अलग इलाकों में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पहली घटना अलीनगर थाना के ताराजीवनपुर गांव हुई। रविवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके पूर्व शनिवार की रात नौगढ़ मद्धूपुर मार्ग पर सहरसताल के समीप नीलगाय को बचाने के चक्कर में बाइक पलटने से वृद्ध की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीनगर थाना अंतर्गत जीवनपुर गांव निवासी विकास उर्फ पांचू (19) पुत्र मंगल जायसवाल रविवार की भोर में अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को उस समय हुई। जब लोग सड़क पर टहलने निकले। सड़क पर लावारिस हालत में युवक का शव पड़ा देख देख भौचक रह गए। लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों के साथ पुलिस को भी दी। मां शव में लिपटकर रोते रोते बेसुध हो जा रही थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
इसी तरह शनिवार की रात में नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर सहरसताल के निकट नीलगाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक सवार शंभू साहनी (60) निवासी नौगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी राम लखन कोल (40) निवासी मझगांवा घायल हो गया। शंभू और रामलखन रामनगर में मकान की सेटरिंग का काम कर रहा था। रविवार की सुबह शंभू साहनी के पौत्री का वरक्षा था। काम निपटाने के बाद शनिवार की रात अपने साथी के साथ घर को आ रहा था। बाइक राम लखन चला रहा था। सुबह मार्निंग वाक करने निकले युवकों ने शंभू को मृत देखकर पुलिस का सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि रामलखन को अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलते ही शंभू के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विकास पिछले कई महीनों से तारापुर गांव के समीप रेलवे के ग्राउंड में नव युवकों के साथ दौड़ने के लिए जाता था लेकिन संयोग ही था कि रविवार को वह अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंच गया। पिता मंगल की माने तो प्रतिदिन पांच बजे घर से निकलता था, लेकिन आज चार बजे ही घर से निकल गया था।