फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two innocent children who went for defecation died due to drowning in the pond

शौच के लिए गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

Tue, 13 Jul 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two innocent children who went for defecation died due to drowning in the pond
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव स्थित एक तालाब में डूबने से सोमवार की सुबह दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे शौच के लिए गये थे। बच्चों के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही बच्चों के शव का अंतिम संस्कार कर दिए। घटना से ं गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासी कांता बिंद का पुत्र करन (05) ननिहाल आए रोहड़ा गांव निवासी लक्ष्मण बिंद के पुत्र डब्लू (05) के साथ सोमवार की सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गया था। इस दौरान दोनों बालक बिहारी के तालाब के पास खेलने लगे। तभी दोनों तालाब में गिर गए।
विज्ञापन

पानी से भरे तालाब में दोनों डूबने लगे, बच्चों के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उन्हें देखा और उन्हें बचाने के लिए शोर भी मचाया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई पर कोई तालाब में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कुछ व्यवस्था करके दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चों की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिए। बात करने पर पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद । गंगेहरा गांव के तालाब में डूबकर मरे दो मासूमों में करन अपने माता-पिता का इकलौती संतान था। करन की मौत से उसकी चंदा देवी और पिता कांता बिंद काफी सदमे में है। अपने इकलौते पुत्र की अचानक हुई मौत से वे दहाड़े मारकर रो रहे थे। वहीं दूसरा मृत बालक पांच वर्षीय डब्लू अपने माता पिता के तीन संतानों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी उसकी तीन वर्षीय बहन नेहा व छोटा भाई दो वर्षीय शनि है। उसकी मां ममता देवी शव को देखकर दहाड़े मारकर रो रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed