{"_id":"632c69bbec2f8458fc522339","slug":"two-heroin-smugglers-going-from-bihar-to-ghazipur-arrested-in-chandauli-police-caught-heroin-worth-50-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिहार से गाजीपुर जा रहे दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 50 लाख की हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिहार से गाजीपुर जा रहे दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 50 लाख की हेरोइन पकड़ी
Thu, 22 Sep 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:27 PM IST
सार
चंदौली की धीना पुलिस और स्वॉट टीम ने बुधवार देर रात धीना के कपसिया तिराहा से 50 लाख की हेरोइन पकड़ी है। दो तस्कर 515 ग्राम हेरोइन बिहार से गाजीपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया हेरोइन तस्करों का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली की धीना पुलिस और स्वॉट टीम ने बुधवार देर रात धीना के कपसिया तिराहा से 50 लाख की हेरोइन पकड़ी है। दो तस्कर 515 ग्राम हेरोइन बिहार से गाजीपुर ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धीना पुलिस व स्वाट टीम बुधवार रात धीना-अमड़ा मार्ग पर कपसिया तिराहा के पास मौजूद थी।
विज्ञापन
मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति कुछ ही देर में अमड़ा की तरफ से आने वाले हैं, जो सैदपुर गाजीपुर जाएंगे, वे दोनों हेरोइन तस्कर हैं। सूचना के बाद सीओ सकलडीहा राजेश राय भी पहुंच गए। कुछ देर बार अमड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखी।
विज्ञापन
जिसे रोककर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो दोनों के पास 515 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उनको मोहनिया के धर्मेन्द्र यादव ने हेरोइन गाजीपुर के सैदपुर पहुंचाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
वहां एक व्यक्ति को पैकेट सौंपना था। तस्करों की पहचान ध्रुव नारायण सिंह, निवासी ग्राम सहबाजपुर, थाना मोहनिया और धर्मेंद्र बिंद गांव पुरवा, थाना मोआव, जिला कैमूर के रूप में हुई है।