{"_id":"9e7785f762ad693cad3bb1f61ac1e6bc","slug":"two-girls-ate-datura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चियों ने खाया धतूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चियों ने खाया धतूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी छोटे यादव की दो पुत्रियां सोनाली (03) व सीवाली (05) ने सोमवार की शाम अमरूद समझकर धतूरा खा लिया।
इससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। परिवारवालों ने दोनों को चहनियां स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
हालांकि परिवार वाले पैसे के अभाव में दोनों को बनारस नहीं ले गए और मारूफपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव निवासी छोटे यादव का मकान हुसेपुर गांव के बाहर सिवान में है।
सोमवार को परिवारवाले खेत में काम करने के लिए गए थे।
घर पर छोटे की पत्नी दोनों बेटियों के साथ अकेली थी। दोनों बालिकाएं खेलते खेलते घर के बगल में चली गई और धतूर के पौधे में लगे फल को अमरूद समझकर खा लिया। कुछ देर बाद घर पहुंचने पर दोनों बालिकाएं छटपटाने लगीं।
परिवारवालों ने आननफानन में दोनों को इलाज के लिए चहनियां स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
पैसे के अभाव में परिवारवालों ने दोनों को मारुफपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।