फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two children died due to drowning while bathing in a pond

Chandauli News: पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning while bathing in a pond
पीडीडीयू नगर। एकौनी गांव के पास सोमवार की दोपहर पोखरे में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से दोनों के शव को पोखरे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी अख्तर के बेटे ईशान (10) अपने पड़ोसी हरिनारायण विश्वकर्मा के बेटे करण (13) के साथ पास के एकौनी गांव में मछली पालन के लिए बने पोखरे में नहाने गए थे। काफी समय के बाद पोखरे के किनारे पड़े कपड़े, साइकिल और बैट देखकर आसपास के ग्रामीणों को आशंका हुई। तब तक परिवार के लोग बच्चों को ढूंढ़ते हुए पोखरे के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने पोखरे में उतर कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। घंटों मशक्कत के बाद गहरे पानी में धंसे दोनों बच्चों के शव निकाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed