फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two cattle smugglers arrested, pistol and cartridges recovered

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested, pistol and cartridges recovered
स्थानीय चौकी की पुलिस ने शनिवार की रात टाटा मैजिक से दो पशुओं को बरामद किया। इस दौरान पशु तस्करी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसमें से एके के पास से पुलिस ने 315बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश यादव के अनुसार शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मीरजापुर जनपद की ओर से अवैध असलहे के साथ दो लोग सफेद रंग की टाटा मैजिक पशुओं को लाद कर बिहार जा रहे हैं। कोतवाल ने इसकी सूचना शिकारगंज चौकी प्रभारी विपिन सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गनेशपुर गांव के पास वाहन को पकड़ लिया। साथ ही वाहन में सवार पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो पशु बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मिर्जापुर कोतवाली के गोसाई तालाब निवासी पशु तस्कर रवि गुप्ता के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। वहीं दूसरा पशु तस्कर राजेश मिर्जापुर जनपद के करौदा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed