फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two brothers killed in road accident, one is in critical condition

सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed in road accident, one is in critical condition
सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया। घटना के बाद दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी फिरदौस अंसारी 32 वर्ष,नवाज अंसारी 25 वर्ष अमन अंसारी 23 वर्ष मुगलसराय से बाइक पर सवार होकर सैयदराजा अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे के भगवानपुर पुलिया के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे फिरदौस और नमाज की मौके पर ही मौत हो गई। वही अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल संजीव मिश्रा ने तत्काल घायल अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आए और इसकी सूचना परिजनों को दी।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और लोग भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने बताया कि फिरदौस और अमन दोनों सगे भाई थे। फिरदौस वाराणसी सेल टैक्स विभाग में काम करता था जिसको लेकर नवाज व अमन घर आ रहे थे, लेकिन सड़क हादसे में दोनों भाई की मौत हो गई। वहीं परिजनों के करुण रुदन से वहां का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed