{"_id":"a7469f26a589f54a6a45602e6ff6fbc0","slug":"truck-drivers-agitation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात करीब
विज्ञापन
दस बजे गिट्टी लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक का गुल्ला धमिना गांव के पास एकल
पुलिया के बीच टूट जाने से तलाशपुर गांव से दीक्षितनगर तक लगभग बीस
किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जाम के चलते तलाशपुर से दीक्षित नगर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं जाम में फंसे होने के चलते ट्रक चालक नाराज हो गए और कंदवा बैंक के पास कार्यदाई संस्था के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
ट्रक चालकों का आरोप था कि कार्यदाई संस्था द्वारा न तो सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और ना ही पुलिया का जिसके चलते एकल पुलिया पर जाम लगना आम बात हो गई है। शाम करीब पांच बजे क्रेन से ट्रक को हटाने के बाद करीब 19 घंटे से बीस किमी. लगा लंबा जाम समाप्त हुआ
बता दें कि निर्माणाधीन सैयदराजा-जामानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यदाई संस्था द्वारा जगह-जगह पुलिया निर्माण के लिए गड्डे खोदकर छोड़ दिये गए हैं। जिससे एकल पुलिया पर किसी वाहन के खराब होने जाने से दस से बारह घंटों का जाम लगना आम बात हो गई है। सोमवार की रात दस बजे सोनभद्र के डाला से गिट्टी लादकर गाजीपुर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला धमिना गांव के पास एकल पुलिया के बीचोबीच टूट गया।
जिससे ट्रक पुल के बीच में खड़ी हो गई और मार्ग पर दोनों तरफ तलाशपुर से दीक्षित नगर तक करीब पंद्रह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में करीब पंद्रह किलोमीटर फंसे होने के बाद ट्रक चालक अपना आपा खो बैठे और संगठित होकर कार्यदाई संस्था और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
उनकी मांग थी कि प्रशासन जल्द से जल्द सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य संपन्न कराए। प्रदर्शन करने वालो में बृजेश, मुलायम यादव, मनोज, अमित, शंभू, कृष्णा, पप्पू, रामप्रवेश जायसवाल, राकेश यादव, परमात्मा, अजय, सूबेदार एवं चंदन कुमार आदि ट्रक चालक शामिल रहे।
तीस माह में भी निर्माण कार्य अधूरा
कंदवा। चंदौली को गाजीपुर से जोड़ने वाले सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। करीब तीस माह से चल रहे सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
इससे राहगीरों और सड़क के किनारे बसे गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य से उड़ रही धूल से बचने के लिए लोगों ने आवागमन का मार्ग ही बदल दिया है।
गौरतलब है कि करीब तीस माह पूर्व सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर सैयदराजा से रेवसा और अमड़ा से बरुईन मोड़ तक सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। मिट्टी, गिट्टी जगह जगह पड़ी है।
वहीं पुलिया का निर्माण अधूरा होने से जाम भी लग रहा है। क्षेत्रीय लोग तो किसी तरह शार्टकट रास्ते से अपनी मंजिल तक पहुंच जा रहे हैं।
लेकिन बाहरी लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के डा. संजय सिंह, डा. मनोज सिंह चंदेल, रमेश राय, डा. जयकुमार, मनोज गोंड, देवेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश सिंह आदि लोगों ने जिलाधिकारी से मार्ग निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता सतेंद्रनाथ ने बताया कि मई 2015 तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश ठेकेदार को दे दिया गया है। अगर तब तक कार्य पूरा नहीं होता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेट किया जाएगा।