{"_id":"62400bce303fbb73a57bd730","slug":"truck-caught-fire-middle-of-road-in-chandauli-fire-broke-out-suddenly-during-running-fire-brigade-water-ran-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में धू-धू कर जला ट्रक: तकनीकी कारणों से अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड गाड़ी का पानी हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में धू-धू कर जला ट्रक: तकनीकी कारणों से अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड गाड़ी का पानी हुआ खत्म
Sun, 27 Mar 2022 12:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:31 PM IST
सार
चंदौली जिले के मझवार रेलवे स्टेशन के सामने चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक ट्रक पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
चंदौली में बीच सड़क धू-धू कर जला ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के मझवार रेलवे स्टेशन के सामने चलते ट्रक में रविवार सुबह तकनीकी कारणों से आग लग गई। आग लगते ही सड़क पर ही वाहन खड़ा कर चालक और खलासी भाग निकले। बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इसी बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दकमल कर्मियों ने पानी डालने लगे। लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया। जिससे काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरा ट्रक जल गया।इस पूरी घटना के दौरान अफरा-तफरी मची रही। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रक वाराणसी से लोहा लादकर बिहार की ओर जा रहा था।
विज्ञापन