फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tribute to the martyrs of Chicago, raising the voice of right

Chandauli News: शिकागो के शहीदों को नमन, हक की आवाज बुलंद

Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs of Chicago, raising the voice of right
पीडीडीयू नगर। मजदूर दिवस पर श्रमिक संगठनों ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और हक आवाज बुलंद की। श्रमिक संगठनों ने रैलियां निकालीं और गोष्ठियों में श्रमिकों के हित की चर्चा की। कुछ जगहों पर प्रदर्शन भी किए गए।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने डीआरएम ऑफिस के समीप सभा की, जिसमें मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की गई। यूनियन के शाखा दो की ओर से टीआरएस शेड में भी प्रदर्शन किया गया। शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1880 में श्रमिकों को 10 से 12 घंटे काम करना पड़ता था। अमेरिकन में काम के घंटे कम करने के लिए एक मई 1886 को साढ़े तीन लाख श्रमिकों ने हड़ताल की। विरोध में गोलियां चलीं, जिसमें छह मजदूरों शहीद हो गए। उसके बाद दुनिया भर में काम के आठ घंटे का नियम बन गया। रमेश चंद्रा, बीबी पासवान, श्रीराम सिंह, एएनएस यादव, सुल्तान अहमद, मनदीप कुमार, आईबी मिश्रा, डीपी यादव, वाईपी सिंह, पीएस सिंह, केदार प्रसाद, दिनकर पांडेय, आरिफ फारूकी, महेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार, मनोहर कुमार, होशिला यादव, विपुल सिंह, डीकेएस राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाकपा माले ने चकिया के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया व जुलूस निकाला। उनका कहना था कि सरकार लगातार मजदूर अधिकारों में कटौती करने कर रही है। विरोध करने पर दमन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में वरिष्ठ नागरिकों ने मजदूर शिवपूजन को सम्मानित किया। रामकेश सिंह यादव, हरिद्वार सिंह, शिव बचन सिंह, अमरनाथ राम, शिवपूजन यादव उपस्थित रहे। औद्योगिक क्षेत्र पटनवा में समाजवादी मजदूर सभा ने नई श्रम नीति के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र में जुलूस निकाला व प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चंद्रभानु यादव, कृष्ण कुमार यादव, राजेश यादव, मुकेश गोंड, रमेश जयसवाल,राम जन्म यादव, अजय बहादुर, चंद्रभान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नौगढ़ के बसौली गांव स्थित सामुदायिक भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नंदलाल.नंदूराम, रामाशीष, त्रिभुवन, रामबचन, हीरावती, सुनीता, कन्हैयालाल ने विचार व्यक्त किए। भाकमा माले ने काली महाल से पीडीडीयू नगर इक्का स्टैंड तक जुलूस निकला। श्रम कोड बिल, महंगाई, मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम और छह सौ रुपये दैनिक मजदूरी के लिए नारेबाजी की। शशिकांत, श्रवण कुशवाहा, ठाकुर प्रसाद, अनीता , उमानाथ चौहान, चिंतेलाल, तूफानी गोंड, बिहारी, फूला, दिनेश सिंह, रज्जब अली, यूनूस आदि उपस्थित रहे।



चकिया मेंभाकपा, माकपा, आईपीएफ, भाकपा माले, खेत मजदूर यूनियन, पत्थर खदान यूनियन, जनवादी महिला सभा, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने जुलूस निकाला सहदुल्लापुर गांधी पार्क, जिला संयुक्त चिकित्सालय मार्ग, मुहम्मदाबाद होते हुए गांधी पार्क में पहुंचे। वहां सभा की गई। लालचंद सिंह, रामनिवास पांडेय, अनिल पासवान, शंभूनाथ सिंह यादव, लालमनी विश्वकर्मा, अजय राय विजई राम, सुखदेव मिश्रा, रामायण राम ने विचार व्यक्त किए। पीडीडीयू नगरके मालगोदाम स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में गोष्ठी हुई। प्रबंधक तारकेश्वर चौबे, मुकेश कुमार दुबे, प्रधानाचार्य एसपी पांडेय, विजय कुमार ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed