फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tribute paid to freedom fighter

्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवमंगल चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 21 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to freedom fighter
कमालपुर। क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव में शनिवार की दोपहर में गांव के शिवमंगल चौधरी सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में धानापुर कांड के बारे में लोगों को बताया गया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोष्ठी में दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारियों ने अपनी परवाह किए बिना देश के लिए मर मिटे। कहा कि धानापुर शहीदों की धरती है। महात्मा गांधी के करो या मरो का नारा देते ही सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराने के लिए आम लोग मचल उठे। इसकी अगुवाई कामता प्रसाद विद्यार्थी ने किया। जब थानेदार ने झंडा फहराने से मना किया और नंगी रिवाल्वर लेकर घूमने लगा तो जनसमूह आगे बढ़ा। कामता प्रसाद विद्यार्थी दीवार फांदकर अंदर घुसे। उसी समय दरोगा ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी। इससे हीरा सिंह, महगू सिंह और रघुनाथ सिंह शहीद हो गए। कमालपुर के क्रांतिकारी हरिनारायण अग्रहरि ने दरोगा की कमर पकड़ ली। सुमंगल चौधरी ने अपनी लाठी से दरोगा को गिरा दिया। ऐसे शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कहा कि शिवमंगल चौधरी, विश्वनाथ गोंड, बंधन यादव, फौजदार, रामा सिंह, राम सुमेर यादव, हरि यादव सहित सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि ने कहा कि हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुत आगे निकल गए हैं। सूचनाएं सेकेंडों में भेज देते हैं, लेकिन भीड नहीं एकत्र नहीं होती है। ऐसे में आश्चर्य होता है कि 16 अगस्त 1942 को इतने लोग एकत्र हो गए। इस मौके पर छोटेलाल यादव, मुसाफिर यादव, डॉ. हंसराज यादव, शलगू यादव, प्रभु यादव, पंचम यादव रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान उदय राजभर ने और संचालन अमरनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed