{"_id":"5841cea24f1c1b0c1ede8bfb","slug":"trends-increased-swipe-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइप मशीन का बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइप मशीन का बढ़ा रुझान
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड स्वाइप कर खरीदारी करता ग्राहक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगदी के संकट के चलते लोग पेटीएम व अन्य बैंकों के अप्लीकेशन लोड कर रहे हैं। स्वाइप करने का चलन बढ़ा है। वहीं जिले के डेढ सौ दुकानदारों ने स्वाइप मशीन के लिए बैंकों में आवेदन कर रखा है। एक दर्जन दुकानदारों ने स्वाइप मशीन का प्रयोग भी शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने नोट बंदी के बाद कैशलेस समाज की स्थापना का आह्वान किया है। दूसरी तरफ बैंकों में धन की कमी की वजह से लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मजबूरी में ही सही लेकिन जिले में लोगों ने पैसे के लेन देन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की शुरूआत कर दी है। इसमें मोबाइल सबसे अ अधिक सहायक हुआ है। विशेषकर शहरी इलाकों में लोग मोबाइल बैंकिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। नगर के छोटे दुकानदार भी अब पेटीएम सहित अन्य बैंकिंग अप्लीकेशन को लोड करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसका अधिकतर उपयोग लोग मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज आदि में कर रहे हैं। वहीं जिले के एक दर्जन बड़े दुकानदारों के साथ पेट्रोल पंप संचालकों ने स्वाइप मशीन खरीद कर दुकान के आगे आल कार्ड एक्सेप्टेड का बैनर टांग दिया है। वहीं जिले में डेढ सौ दुकानदारों न स्वाइप मशीन क लिए आवेदन कर रखा है। एक माह के भीतर इन दुकानों पर स्वाइप मशीन पहुंच जाएगी। नगर के परमार कटरा स्थित पतंजलि केंद्र के संचालक विवेक कुमार ने बताया नकदी की समस्या से निपटने के लिए स्वाइप मशीन बहुत सहायक है। इस बावत जिला अग्रणि प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि दुकानदारों को बैंकों में आवेदन करना होगा। बैंक के रिजनल कार्यालय से इसकी मंजूरी मिलती है। इसके लिए बैंक कुछ चार्ज लेते हैं। बैंक में स्वाइप मशीन की कमी नहीं है और आवेदन करते ही इसे दिया जा रहा है। बताया कि एक माह में डेढ सौ दुकानों पर स्वाइप मशीन काम करेगी।