{"_id":"5e78e6328ebc3e72c44584ff","slug":"trenches-sanitized-chandauli-news-vns5173786120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रनों को सैनिटाइज्ड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रनों को सैनिटाइज्ड किया
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मुंबई और गुजरात से आई ट्रेनों की सोमवार की सुबह विशेष जांच की गई। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के बाद बाहर निकलने दिया गया। वहीं पूरे ट्रेन को सैनिटाइज्ड किया गया। इसके बाद ट्रेन केे आगे के लिए रवाना किया गया। सोमवार की सुबह तीन ट्रेन गुजरी और तीनों ट्रेनों की विशेष जांच हुई।
मुंबई में फंसे यात्रियों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है। इस तरह जो ट्रेनें अपने स्टेशन से चल चुकी है, उन्हें अंतिम स्टेशन तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक पूरी तरह बंद है। जो ट्रेन गुजर रही हैं, उस पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को पूणे से चलकर पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन और पूणे से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन आई थी, जिसे जांच किया गया। सोमवार की सुबह सवा दस बजे गांधीधाम से चलकर हावड़ा जा रही गरबा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। इस ट्रेन से कुल 93 यात्री स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरे। डॉ. सीपी सिंह के नेतृत्व में सभी यात्रियों की जांच पड़ताल की गई। इसमें कोई कोरोना वायरस संक्रमित नहीं मिली। इसके पूर्व सुब पौने छह बजे पुणे से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। यहां सिविल चिकित्सक डा. अमित कुमार सिंह और रेलवे फार्मासिस्ट अजय कुमार की देख रेख में 965 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सुबह साढ़े आठ बजे दूसरी पूणे दानापुर स्पेशल ट्रेन स्थनीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इसमें से स्थानीय स्टेशन पर उतरे 247 यात्रियों की रेलवे चिकित्सक डॉ. मोना यादव और सिविल डॉ. सीपी सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। इसमें भी कोई कोरोना संदिग्ध नहीं मिला। जांच अभियान में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी अफरोज आलम, जीआरपी डीडीयू निरीक्षकआरके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य रहे।