फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer has been burnt for three days, JE does not know

तीन दिन से जला है ट्रांसफार्मर, जेई को नहीं पता

Sun, 05 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transformer has been burnt for three days, JE does not know
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला पड़ा है। इससे आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को भीषण उमस में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे शर्मनाक यह है कि विभाग के जेई को तीन दिन से जले ट्रांसफार्मर की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कंजेहरा गांव में लगे 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से करीब आधे गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। तीन दिन पूर्व तकनीकी खराबी आने से अचानक ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत टोलफ्री नंबर पर देने के साथ बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से भी की है। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। गांव के विक्रमा यादव, राम अवध, वीरेंद्र प्रसाद, अवधेश, द्वारिका प्रसाद, सागर, सतेंद्र सिंह, फेकू सिंह, मारकंडेय, महेंद्र, वीरेंद्र प्रसाद ने जिलर्धकारी से उच्च क्षमता ने ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में जेई अजय कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed