फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Train operation stopped due to Maoists blowing up railway tracks

नक्सलियों के रेल पटरी उड़ाने से रुका ट्रेनों का परिचालन

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Train operation stopped due to Maoists blowing up railway tracks
पीडीडीयू नगर। धनबाद रेल मंडल के करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच बुधवार की देर रात नक्सलियों ने विस्फोटक कर रेल पटरी उड़ा दिया। इससे हावड़ा - दिल्ली रेल मार्ग के गोमो - गया (जीसी) रेल खंड पर अप एवं डाउन लाइनपर परिचालन रोक दिया गया। बाद में राजधानी सहित कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को आसनसोल पैसेंजर रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अप हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस और मुंबई में निर्धारित मार्ग के बदले प्रधानखंटा-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चली। इसी तरह डाउन कालका-हावड़ा एक्सप्रेस एवं मुंबई मेल पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-गया-प्रधानखंटा के बदले परिवर्तित मार्ग गया- पटना- झाझा होकर गई। इसी तरह डाउन नई दिल्ली-भुवनेश्वर, नई दिल्ली-सियालदह एवं नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना-झाझा होकर गंतव्य को गई। अप भावनगर टर्मिनस-आसनसोल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- गया-प्रधानखंटा के बदले परिवर्तित मार्ग वाया मानपुर-किऊल-झाझा के रास्ते गई। वहीं अप डाउन धनबाद-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस, गया-आसनसोल पैसेंजर स्पेशल, और आसनसोल- वाराणसी पैसेंजर स्पेशल रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed