फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic of trains remained closed for four hours due to derailment of one bogie of goods train

मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी होने से चार घंटे बंद रहा ट्रेनों का आवागमन

Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic of trains remained closed for four hours due to derailment of one bogie of goods train
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर दानापुर रेल मंडल के जमनिया स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह पौने नौ बजे मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी होने से इस रूट पर चार घंटे तक ट्रेनों का आवागन बंद रहा। ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। दोपहर एक बजे मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

जमानियां रेलवे स्टेशन के समीप पटरी की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसमें रेडी मिक्स्ड कांक्रीट (आरएमसी) बोगी लगी हुई थी। सुबह 8. 44 बजे आरएमसी की एक बोगी बेपटरी हो गई। बोगी का चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए। इससे पटना पीडीडीयू रेल खंड पर अप और डाउन की ट्रेनों का परिचालन रूक गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस सूचना पर दानापुर मंडल के अधिकारियों के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से भी एआरटी को भेजा गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे बोगी को पटरी पर लाया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। इसके बाद अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके पूर्व अप पटना पूणे एक्सप्रेस दिलदारनगर, अर्चना एक्सप्रेस भदौरा, पटना वाराणसी पैसेंजर चौसा खड़ी रही। इसी तरह डाउन की अहमदाबाद बरौनी हमसफ़र तुलसी आश्रम, मगध एक्सप्रेस कुचमन स्टेशन पर खड़ी रही।इससे परेशानी यात्री रेलवे कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed