{"_id":"61db2f4c5180c938706c707d","slug":"traders-were-given-membership-of-the-industry-trade-delegation-chandauli-news-vns6325866149","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को दिलाइ गई उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को दिलाइ गई उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पं दीनदयाल उपाध्याय नगर इकाई की ओर से नगर के अलीनगर मुगलचक मुहल्ले में रविवार को आयोजित शिविर में क्षेत्र के व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा कि संगठन की ओर से पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इससे जहां व्यापार मंडल की ताकत बढ़ रही है वहीं व्यापारी भी मजबूत हुए है। व्यापारियों की आवाज को उठाने का कार्य सिर्फ और सिर्फ व्यापार मंडल ही करता है। मंसूर आलम ने कहा कि सभी उद्यमी एवं व्यापारियों को एक मंच पर एक साथ मिलकर व्यापारी हितो की रक्षा के लिये संघर्ष करना होगा। युवा प्रदेश मंत्री/ युवा जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा की जिले के व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए जरुरत पड़ी तो हम सभी जिले के पदाधिकारी एवं व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस तौके पर राजकुमार जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रदीप अग्रहरी, शादाब आलम, महेंद्र कुमार, अमरदेव मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, कृष्णावती देवी, भरत गुप्ता रहे। अध्यक्षता चंद्रिका यादव ने और संचालन ओम प्रकाश जायसवाल ने किया।