फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tourists who reached Latif Shah Beer were disappointed after getting information about water falling from it

Chandauli News: लतीफ शाह बीयर से पानी गिरने की सूचना पर पहुंचे सैलानी हुए मायूस

Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tourists who reached Latif Shah Beer were disappointed after getting information about water falling from it
चकिया। लतीफशाह बीयर से 18 हजार क्यूसेक पानी गिरने की सूचना पर रविवार को सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बीयर से पानी गिरता हुआ न पाकर सैलानी मायूस हो गए। पुलिस सुरक्षा के बाद भी खतरनाक स्पॉट पर सैलानी पहुंच कर सैर सपाटा करते दिखे।
विज्ञापन

बारिश के बाद शुक्रवार को नगवां, नौगढ़ और चंद्रप्रभा व मूसाखांड़ बांध में पानी पर्याप्त हो गया। बरसात होने पर झरनों और बीयर से पानी गिरने का मनोरम नजारा बन गया था। सुंदरता निहारने के लिए सैलानियों की बड़ी तादाद शहरों से आ गई। शुक्रवार को लतीफशाह बीयर से लगभग 5 से 7 फीट पानी कर्मनाशा नदी में गिराया गया था। नजारा सैलानियों ने मोबाइल और कैमरे से कैद किया था। पानी गिरने की वीडियो मोबाइल और अखबारों के साथ ही सोशल साइटों पर तेजी से वायरल हुआ। इसे देखने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों का हुजूम पहाड़ों की तरफ रुख करके लतीफशाह बीयर पहुंचा। यहां बीयर से पानी गिरने का नजारा न पाकर वह मायूस हो गए।
विज्ञापन

लोग एक दूसरे से पानी गिरने के बारे में पूछते रहे। रविवार को चंदौली के साथ वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र के साथ बिहार के भभुआ से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग के गेस्ट हाउस के सामने लगभग 500 मीटर दूर दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन को बैरियर लगाकर रोक दिया था। मिर्जापुर के नूरजहां, सोनभद्र की आफशा खातून, वाराणसी के नूर मोहम्मद, साहिल, भभुआ निवासी रिजवान व हकीमून ने कहा कि बरसात में पहाड़ों के झरनों से गिरते हुए पानी और बांधों से पानी गिरने के नजारों को देखने के लिए लतीफशाह आया था। लतीफशाह आने के बाद बाबा के मजार पर जियारत भी की गई। खाना पका कर परिजनों के साथ आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सैलानियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक स्थल से दूर रखने के लिए वाहनों को दूर ही प्रतिबंधित किया गया था। सुरक्षा के लिए खतरनाक स्थल पर पर्यटकों को न जाने देने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अर्जुन सिंह,कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed