फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Top students honored in Composite School Dana

कंपोजिट विद्यालय डैना में अव्वल छात्रों को किया गया सम्मानित

Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Top students honored in Composite School Dana
धीना। बरहनी विकास खंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय डैना पर बुधवार को आयोजित समारोह में पांचवी में अव्वल आए छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं आठवीं से पास हुए छात्रों को विदाई दी गई। इस मौके पर छात्रों को शिक्षा के महत्व को बताया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान इमामुद्दीन ने कहा कि इस विद्यालय से निकलने वाले छात्र चाहे जहां भी अध्ययन के लिए जाएं, अपने परिश्रम एवं कौशल से इस विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौलेश्वर दुबे ने कहा कि कोरोना के कारण दो वर्षों में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। ऐसे में छात्रों को भी दोगुना मेहनत करने की जरूरत है। इसके पूर्व अभिनंदन कुमार, अंकिता राय, सोनू राम और पांचवीं के साजन गुप्ता, आशीष कुमार, आदित्य राय आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवि प्रकाश, सतीश राय ,अखिलेश्वर राम, रजनीश राय, अमित उपाध्याय, वीरेंद्र राय, प्रिंस राय, परमानंद राय, अलाउद्दीन रहे। संचालन सहायक अध्यापक मनोज कुमार पाठक ने किया। वहीं अतिथियों का स्वागत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed