फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Told the students about the duties

पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरूआत

Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Told the students about the duties
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में बुधवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हुई। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जला कर किया। इस दौरान छात्राओं को स्काउट गाइड नियम और कर्तव्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्काउटिंग हमें विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाता है। इस प्रशिक्षण में मिले सीख को हर किसी को जीवन में उतारना चाहिए। हर किसी को स्काउटिंग सीखनी चाहिए। कहा कि पांच दिनों में छात्राओं को टेंट निर्माण, पाक कला, सिग्नल, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में बताया जाएगा। कहा कि यहां मिली सीख हमें जीवन भर याद रहती है। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष गायत्री सिंह, प्रवक्ता हेमा गुप्ता, डॉ.अनिता गर्ग, डॉ.गोपाल, सत्यप्रकाश राय, बिंदू सिंह, ममता यादव, शाहिना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed