फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   three nominations on President

अध्यक्ष पर तीन नामांकन

Wed, 18 Jan 2017 01:21 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
three nominations on President
नामाकंन करते अधिवक्ता।
सिविल बार  एसोसिएशन  के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को सदर तहसील परिसर में भारी गहमा-गहमी  के बीच कई उम्मीदवारों ने जहां अपना नामांकन किया। वहीं नामांकन करने वाले  संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान को गति प्रदान कर दी। निर्वाचन के  लिए वरिष्ठ समिति द्वारा निर्धारित समय सुबह दस से चार बजे तक विभिन्न पदों  पर नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह,  महेंद्र प्रताप सिंह व हरिभूषण तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ  उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी व आशुतोष श्रीवास्तव ने अपना  नामाकंन किया। वहीं महामंत्री पद पर मोहन लाल शर्मा, भोला नाथ पाल व  आमोद प्रकाश पांडे ने नामांकन दाखिल किया। इस क्रम में उपाध्यक्ष, कनिष्ठ  उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी कई  उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की। नामांकन के दौरान कचहरी परिसर  में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला।  चुनाव के मद्देनजर बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 19 को  साढ़े तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी व 23 को सुबह दस बजे से शाम चार  बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed