फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three killed including brother-in-law in road accident

सड़क हादसे में साले-बहनोई समेत तीन की गई जान

Tue, 08 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three killed including brother-in-law in road accident
चकिया/बबुरी। चकिया कोतवाली के अमरा गोलिहा पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों साले बहनोई थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। वहीं दूसरी ओर बबुरी थाना क्षेत्र के सिकरी-बनौली गांव के समीप रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव निवासी त्रिवेणी उपाध्याय (40) की रिश्तेदारी में सोनहुल गांव स्थित एक लान में शादी थी। जिसमें भाग लेने के लिए चंदौली के बरथरा खुर्द गांव का निवासी उसके जीजा राकेश पांडेय (42) भी आए हुए थे। रविवार को देर रात जैसे दोनों राकेश (जीजा) और त्रिवेणी उपाध्याय (साला) बाइक से अमरा उत्तरी गांव के संपर्क मार्ग से चकिया की पीडीडीयू नगर मार्ग पर आए, उसी दौरान चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां कुछ देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को चकिया कोतवाली ले आई। जहां सोमवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाल राहमतुल्ला खान ने बताया कि उनके परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ चकिया कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी कमालुद्दीन (23) शुक्रवार की देर शाम नौबतपुर सरैया अपनी बहन के यहां आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। पार्टी में शामिल होने बाद वह अपने मोटरसाइकिल पर अफजल (11) और असरफ (08) को लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह सीकरी बनौली गांव के पास पहुंचा कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए । जिसमें बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए वाराणसी के चितईपुर में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां कमालुदीन की सोमवार की भोर में मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed