फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thirty member team of sweepers will keep GT Road clean

सफाईकर्मियों की तीस सदस्यीय टीम जीटी रोड को रखेगी साफ

Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thirty member team of sweepers will keep GT Road clean
पीडीडीयू नगर । नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड को साफ सुथरा रखने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से सफाईकर्मियों की तीस सदस्यीय एक टीम तैयार की गई है। जो कि चंदासी स्थित मॉल के पास से अलीनगर थाने तक जीटी रोड को साफ-सुथरा रखेगी। नगर पालिका ईओ की ओर से तैैयार की गई विशेष टीम जीटी रोड पर लगे कूड़ादान, यात्री प्रतीक्षालय समेत डिवाइडर किनारे जमी धूल हटाने के अलावा मार्ग पर झाड़ू लगाये जाने सहित अन्य कार्य करेगी। यह टीम चौबीस घंटे में दो शिफ्ट में कार्य करेगी।
विज्ञापन

साफ-सफाई के अभाव में नगर स्थित जीटी रोड पर जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहता था। इसके अलावा सड़क के मध्य में बने डिवाइडर किनारे धूली की मोटी परत जमी रहती थी। साथ शौचालय व यात्री प्रतीक्षालय भी गंदे पड़े रहते थे। शहर के मुख्य मार्ग की खराब हो चुकी सूरत को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ईओ कृष्णचंद्र ने तीस सफाईकर्मियों की एक टीम तैयार की है। सभी सफाईकर्मी पहली शिफ्ट में सुबह पांच से दस बजे के बीच सड़क पर झाड़ू लगाने से लेकर कूड़ा उठाने व अन्य कार्य करेंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट में शाम तीन से छह बजे तक सफाई का कार्य करेंगे। वहीं कूड़ा उठाने के लिए दो गाड़ियां भी इन सफाईकर्मियों के साथ मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर में जीटी रोड को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका ने सख्त रूख अख्तियार अपना लिया है। नगर पालिका की ओर से शनिवार को जीटी रोड स्थित चाय-पान समेत ढाबा और रेस्टूरेंट संचालकों को गंदगी नहीं किये जाने के बाबत नोटिस दिया है। पालिका की ओर से 35 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। चेताया कि दुकानों से निकलने वाले कूड़े को पालिका की गाड़ी या डस्टबीन में फेंके। अन्यथा दोषी दुकानदार पर एक हजार से 50 हजार रुपये जुर्माने तक की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित जीटी रोड को साफ-सुथरा रखने के लिए यह टीम तैयार की गई है। कूूड़ेेे को पालिका के वाहन में या फिर निर्धारित स्थान पर ही फेंके। सड़क को गंदा करने पर दोषी दुकानदार के विरूद्ध जुुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण चंद्र, ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed