{"_id":"6874044a067dcbf60d0ae3ae","slug":"thieves-uprooted-three-street-light-poles-installed-in-the-park-chandauli-news-c-189-1-svns1011-133665-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पार्क में लगे तीन स्ट्रीट लाइट खंभे समेत उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पार्क में लगे तीन स्ट्रीट लाइट खंभे समेत उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन
कंदवा। ओयरचक गांव में शनिवार की रात चोर मनरेगा पार्क में लगे तीन स्ट्रीट लाइट बिजली के खंभे समेत उखाड़ ले गए। साथ ही पार्क में बैठने के लिए लगाए गए पत्थर के चार बेंच को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।
गांव के पश्चिम तरफ स्थित कंपोजिट विद्यालय में मनरेगा के तहत पार्क का निर्माण कराया गया है। इसमें रोशनी के लिए करीब 80 हजार रुपये की लागत से चार स्ट्रीट लाइट और पार्क में बैठने के लिए करीब 60 हजार रुपये की लागत से सीमेंट के नौ बेंच लगाए गए थे। शनिवार की रात चोर पार्क में लगे चार में से तीन स्ट्रीट लाइट खंभे समेत उखाड़ ले गए। वहीं नौ बेंच में से चार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने बताया कि चोर बिजली के खंभे समेत तीन स्ट्रीट लाइट ले गए हैं और पत्थर के चार बेंच और पार्क का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया है। रविवार को सुबह थाने में तहरीर दी गई। थाने के प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।