फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole cash and jewelry worth lakhs from two closed houses

Chandauli News: बंद पड़े दो घरों से नकदी और लाखों के गहने उठा ले गए चोर

Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry worth lakhs from two closed houses
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रमरेपुर गांव में रविवार की रात चोर बंद पड़े दो घरों का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद समेत ढाई लाख मूल्य के गहने आदि उठा ले गए। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अजय कुमार सिंह परिवार के साथ वाराणसी के बीएलडब्ल्यू में रहते हैं। रविवार की रात चोर उनके बंद पड़े घर का ताला तोड़कर बक्से व अलमारी में रखे सोने की अंगूठी, हार, चेन, झुमका व पायल, 20 हजार रुपये व कीमती साड़ियां उठा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांव के ही शिवकुमार राय के घर को भी निशाना बनाया। चोर उनके पुराने बंद पड़े मकान में घुसकर बक्से में रखी सोने की अंगूठी, चेन व कपड़े आदि उठा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भुक्तभोगियों ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि घटना के संबंध में भुक्तभोगियों ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed