फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   They sat on the platform for hours holding hands, jumped as soon as the train arrived and died

Chandauli News: प्लेटफाॅर्म पर हाथ में हाथ डालकर घंटों बैठे रहे, ट्रेन आते ही लगा दी छलांग, मौत

Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
They sat on the platform for hours holding hands, jumped as soon as the train arrived and died
सैयदराजा। सैयदराजा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर सोमवार को एक युवक और युवती घंटों हाथ में हाथ डालकर बैठे रहे। इस बीच सियालदह-जलियावाला बाग एक्सप्रेस स्टेशन से गुजरने लगी तो दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उसके आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिट्टू कुमारी (19) निवासी छतेम थाना सैयदराजा के रूप में हुई। वह घर से महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी। युवक की शिनाख्त नही अभी हो पाई है।
विज्ञापन



सैयदराजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर सोमवार को दिन में एक युवक और युवती हाथों में हाथ डाले काफी देर से बैठे हुए थे। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे 12380 जलियावाला बाग एक्सप्रेस स्टेशन से होकर गुजरने की सूचना दी गई। सैयदराजा स्टेशन पर स्टापेज नहीं होने के कारण ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही थी। इस बीच ट्रेन जब स्टेशन से गुजरने लगी उसी बीच दोनों एक साथ ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शरीर क्षत-विक्षत होकर बिखर गए। ट्रेन के आगे दो लोगों के कूदने की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के टुकड़े एकत्र किया। युवती के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के छतेम गांव निवासी बिट्टू कुमारी (19) के रूप में हुई। युवक की पहचान नहीं हो पाई। बाद में पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आगे कूदकर जान देने वाली युवती बिट्टू कुमारी राजकीय महिला डिग्री काॅलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार की सुबह वह घर से महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह सैयदराजा रेलवे स्टेशन चली गई। घटना के बाद से माता-पिता रो-रोकर बेहाल हैं। जीआरपी के इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदे थे। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। युवती की शिनाख्त हो गई है। हालांकि युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed