फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was chaos as soon as the dead bodies reached the village

मृतकों का शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम

Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead bodies reached the village
चहनियां। आजमगढ़ के बसखारी थाना अंतर्गत लहटोरवा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार की भोर में हुए सड़क हादसे में बलुआ थाना अंतर्गत बड़गांवा गांव निवासी युवक के बाद अस्पताल ले जाते समय आठ वर्षीय बालक की भी मौत हो गई। देर रात शव गांव में पहुंचा। गांव में शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार ही नहीं पूरे गांव में गम का माहौल दिखा। शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने गांव में पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बड़गांवा गांव निवासी पूर्व फौजी इसरार अहमद खान परिवार के साथ बोलेरो में सवार होकर अंबेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ दरगाह पर जियारत करने जा रहे थे। आजमगढ़ अंबेडकरनगर सीमा पर स्थित बसखारी थाना अंतर्गत लहटोरवा पुलिस चौकी के पास बोलेरो पर कंटेनर गिर गया। इससे बोलेरो सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अमर शहीद राजा जयलाल सिंह अस्पताल अतरौलिया पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने असगर (36) पुत्र इसरार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों अंजुम पुत्र शहनाज, जीशान पुत्र इसरार, बेबी खान पुत्र अरशद, अफसरी बेगम पुत्री इसरार, अनस पुत्र अरशद, अमन पुत्र अरशद, सिफा पुत्री अरशद, शादियां पत्नी असग़र व चालक अशरफ उर्फ पप्पू पुत्र वाहिद अहमद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में अनस की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद असगर और अनस का शव देर रात बड़ागांव पहुंचा। दोनों का शव घर पहुंचते ही परिजन फफक पड़े। आस पास के लागों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार को पूर्व सांसद राम किशुन गांव में पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed