फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a threat to bomb the Collectorate, the bomb squad searched the entire premises

Chandauli News: कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाॅड ने पूरे परिसर को खंगाला

Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
There was a threat to bomb the Collectorate, the bomb squad searched the entire premises
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से मिलने से मंगलवार को खलबली मच गई। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर तमिलनाडु के व्यक्ति ने मेल किया था। इसके बाद तत्काल कलेक्ट्रेट पहुंची बम स्क्वाॅड व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने पूरे परिसर में छानबीन की। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मंगलवार की सुबह एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। इसमें साफ तौर पर कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरा मेल आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स, बम स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। जिलाधिकारी कार्यालय के कोने-कोने की गहनता से जांच पड़ताल की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मेल महज शरारत है या किसी बड़ी साजिश की कड़ी। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले गोपाल स्वामी नामक व्यक्ति ने मेल के माध्यम से सूचित किया कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाया जा सकता है। इस पर सतर्कता बरतते हुए पुलिस अधीक्षक की मदद से बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि मेल करने वाले की भाषा से लग रहा कि यह परेशान करने की नीयत से किया गया है। उसने तमिलनाडु के राजनीतिक मुद्दे को लेकर इस तरह के मेल की बात लिखी थी। बहरहाल, कलेक्ट्रेट में गहनता से जांच कराई गई तो कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed