{"_id":"62b7515de173057bb67e4661","slug":"there-was-a-lot-of-revenue-matters-in-the-resolution-day-chandauli-news-vns660759728","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में राजस्व के मामलों की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में राजस्व के मामलों की रही भरमार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व मामलों की अधिकता रही। ऐसे में अधिकतर मामलों को जांच के लिए रख लिया गया। सकलडीहा कोतवाली में डीएम संजीव सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। डीएम ने अधिकारियों को भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया।
सकलडीहा कोतवाली में जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने तहसील में राजस्व के सबसे ज्यादा मामला होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान कुल पंद्रह प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 14 मामले राजस्व और एक मामला पुलिस संबधित रहा। डीएम और एसपी ने मिलकर चार मामलों का समाधान कराया। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा, सीओ अनिरूद्ध सिंह, कोतवाल विनेाद मिश्रा, राजस्व टीम प्रदीप सिंह, विकास गुप्ता, संजीव सिंह, रश्मि गुप्ता, एसआई मोहन प्रसाद, मनोज सिंह, भैरोनाथ यादव, दिनेश, अनुराग गुप्ता रहे।
कंदवा। स्थानीय थाने पर शनिवार को नायब तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह और सीओ सदर रामवीर सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में तीन प्रार्थना पत्र अए। इसमें एक मामले का समाधान किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज, दीप रंजन कुमार, पंचानन त्रिगुण रहे। संवाद
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाने पर आयोजित समाधान दिवस में 85 प्रार्थना पत्र आए। इसमें नायब तहसीलदार रवि रंजन और बलुआ निरीक्षक ने सुनवाई की। इस दौरान मटियारा गांव में रमेश यादव और संपत यादव के बीच गेट लगवाने के वर्षों से चल रहे विवाद को सुलह समझौता के आधारपर समाधान कराया।संवाद
धीना/चंदौली। स्थानीय थाने में समाधान दिवस पर छह प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो का समाधान कियागया। इस मौके पर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार चंदौली सदर कोतवाली में एसडीएम सदर अविनाश कुमार और कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए, इसमें सात राजस्व संबंधित और एक पुलिस संबंधित रहा। इसमें एक का मौके पर समाधान किया गया।
नियामताबाद में एक और चकिया में नौ मामलों का निस्तारण
नियामताबाद/चकिया। अलीनगर थाने में एसडीएम मनोज कुमार पाठक की देख रेख में समाधान दिवस में नौ प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, श्रीकांत पांडेय, ताराचंद, जेपी सिंह, सुनील मिश्रा, शैलेंद्रशंकर सिंह रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 17 मामले आए। इसमें नौ का समाधान किया गया। इस मौके पर एडिशनल एसपी ऑपरेशन आरबी भारती, कोतवाल राजेश यादव, चकिया चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार, रामपुर चौकी प्रभारी गिरीशचंद्र राय रहे। संवाद