फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no water in Karmanasha river, eight lift canals are closed

Chandauli News: कर्मनाशा नदी में पानी नहीं, आठ लिफ्ट कैनाल बंद

Tue, 15 Jul 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is no water in Karmanasha river, eight lift canals are closed
कंदवा। कर्मनाशा नदी में कहीं-कहीं नाले के रूप में केवल पानी की पतली धारा बह रही है। इस वजह से 40 हजार एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए आठ लिफ्ट कैनाल बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


इस समय किसान धान की रोपाई के लिए परेशान हैं, लेकिन नदी सूखी होने से पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। इससे नहरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों के सामने बारिश का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। बरहनी ब्लाॅक के नदी के तटवर्ती गांवों के किसानों की सिंचाई का एक मात्र साधन कर्मनाशा नदी का पानी है। इसमें लगे लिफ्ट कैनाल पानी के अभाव में नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जिन किसानों ने किसी तरह धान की रोपाई कर ली है, उनकी फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद होने की कगार पर है। ब्लॉक के चारी, चिरईगांव, मुड्डा, धनाइतपुर, अरंगी, अदसड़, ककरैत और करौती गांव के किसानों की खेती कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनाल के सहारे होती है। वर्तमान में नदी में नाम मात्र का पानी दिख रहा है। इससे लिफ्ट कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। जिन किसानों ने रोपाई कर दी है, उनकी फसल सूखने की कगार पर है। वहीं पानी के अभाव में अधिकांश किसानों की धान की रोपाई ही नहीं हो सकी है। लिफ्ट कैनाल नहीं चलने से किसान न तो अपनी फसल बचा पा रहे हैं और न रोपाई करा पा रहे हैं। चारी गांव में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित चारी लिफ्ट कैनाल कई दिनो से दुर्व्यवस्था का शिकार है। यहां 335 एचपी की दो मोटर और 180 एचपी की एक मोटर एक साल से ज्यादा समय से जली पड़ी है। लघु डाल प्रखंड के जेई सुनील कुमार यादव का कहना है कि ररूआ लिफ्ट कैनाल के जले मोटर की मरम्मत कराई जा रही है। दो दिन में मोटर लगा दी जाएगी। लिफ्ट कैनाल की सभी गड़बड़ी दूर कराकर व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed