{"_id":"5fd108bf8ebc3e40fc605a2b","slug":"then-the-train-could-become-a-burning-train-mahabodhi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो ट्रेन बर्निंग ट्रेन बन सकती थी महाबोधि एक्सप्रेस, ऐसे पता चला खराबी के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो ट्रेन बर्निंग ट्रेन बन सकती थी महाबोधि एक्सप्रेस, ऐसे पता चला खराबी के बारे में
Thu, 10 Dec 2020 12:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की खराबी चेक करते रेलवे स्टॉफ
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया से नई दिल्ली जा रही अप महाबोधि कोविड स्पेशल एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी से ट्रेन बुधवार को दुर्घटना ग्रस्त होने से बची। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खराब कोच के स्थान पर दूसरा कोच जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन लगभग चार घण्टे की देर से रवाना हुई।
विज्ञापन
गया से ट्रेन निर्धारित समय से रवाना हुई। ट्रेन के आगे बढ़ते ही रेलकर्मियों की नजर एस 5 कोच के पहिए पर पड़ी। कोच के पहिए के एक्सेल के पास लुब्रिकेंट की लीकेज हो रही थी। एक्सेल के गर्म होने के बाद कोच में आग लग सकती थी और ट्रेन बर्निंग ट्रेन बन सकती थी। आनन फानन में इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद इस्माइलपुर स्टेशन पर खराब कोच को हटा दिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए पीडीडीयू जंक्शन के अधिकारियों को कहा गया। ट्रेन निर्धारित समय से तीन घण्टे की देरी से रात आठ बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेन के पहुंचते ही कैरेज एंड वैगन के एसएसई शैलेंद्र कुमार, सुशील चंद्रा, सनोज कुमार, ऑपरेटिंग विभाग सनी श्रीवास्तव , आरपीएफ के एसआई आरएन राम और मुकेश कुमार आदि पहुंचे। यहां नया कोच जोड़ा गया और इसके बाद ट्रेन लगभग नौ बजे आगे के लिए रवाना हुई।