फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   theaft Cash and jewelry

नकदी और जेवर उड़ाए

Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
theaft Cash and jewelry
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत स्थानीय बाजार में कर्बला वाले रास्ते पर शनिवार
विज्ञापन
की रात एक व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने आलमारी खोल कर 80 हजार रुपये नकदी और डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए।

दुस्साहसी चोरों ने सोए व्यापारी की जेब से चाबी निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।


दुलहीपुर गांव में कर्बला वाले रास्ते पर मवेशियों के व्यापारी हकरसूल का घर है।

 हकरसूल के परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और शनिवार की रात वह अकेले घर में था। सुबह जागने पर दूसरे कमरे की आलमारी खुला देखकर चोरी का पता चला। आलमारी से अस्सी हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात गायब थे।


 हकरसूल ने बताया कि चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियों के सहारे नीचे आए होंगे और उसके कमरे में घुस कर उनके कुर्ते की जेब से चाबियों का गुच्छा निकाल लिया और आराम से आलमारी खोलकर नगदी और गहने लेकर चलते बने।

 चोरी की बात सुनकर उसकी बेटी भी आ गई और बताया कि उसने अपने गहने दूसरे कमरे में संदूक में छिपाकर रख दिए थे। इसलिए    बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed