फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The youths who showed the black flag to the Chief Minister were welcomed

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले युवको का किया स्वागत

Sat, 09 Oct 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
The youths who showed the black flag to the Chief Minister were welcomed
जिले में छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर सैयदराजा से सभा स्थल पर जाते समय उनके काफिला में काला झंडा दिखाने के आरोप में पकड़े गए सपा नेता महेश सोनकर और रणजीत यादव के जमानत पर रिहा होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने चकिया तिराहे पर स्थापित गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के काफिले में घुसकर सपा के युवा नेता महेश सोनकर और रणजीत यादव ने काला झंडा दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस नेे दोनों को गिरफ्तार की थी। साथ ही भाजपा नेताओं ने दोनों की जमकर पिटाई भी की। कार्रवाई स्वरूप पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन में देर रात तक प्रदर्शन कर युवकों को पीटने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। एसपी के मुकदमा पंजीकृत करने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया था। शनिवार को दोनों युवा नेता जमानत पर रिहा होकर जैसे ही पीडीडीयू नगर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, सभासद विनय यादव डब्बू, सिद्धांत जायसवाल, राजाराम सोनकर, धीरज यादव, कोमल सोनकर, लक्ष्मण सोनकर,नथुनी यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed