फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The youth ran away throwing the bag, when opened it was found to be 26 thousand cash and 17 mobile phones

Chandauli News: बैग फेंककर भागा युवक, खोलने पर निकले 26 हजार नकद और 17 मोबाइल फोन

Tue, 15 Jul 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The youth ran away throwing the bag, when opened it was found to be 26 thousand cash and 17 mobile phones
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ ने सोमवार की सुबह पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक युवक के पास से बैग बरामद किया। बैग में 26 हजार रुपये नकद और 17 मोबाइल फोन मिले हैं। एंड्रायड फोन में सिम नहीं लगे थे। इस बीच मौका पाकर युवक भाग निकला। युवक मोबाइल फोन और नकदी लेकर कहां जा रहा था। आरपीएफ ने नकदी और बरामद मोबाइल फोन आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सोमवार की सुबह एसआई अश्वनी कुमार, अमरजीत दास टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफाॅर्म संख्या पांच और छह पर एक व्यक्ति पिट्ठू बैग लिए दिखा। आरपीएफ को देख वह भागने लगा। रुकने के लिए कहने पर वह बैग फेंककर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग निकला। बैग खोलकर जांच की गई तो उसमें एक नीले रंग की जींस पैंट, एक चेकदार शर्ट, 500 रुपये के 52 नोट कुल 26000 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बैग में बिना सिम के 17 मोबाइल फोन बरामद हुए। मोबाइल फोन और रुपये के संबंध में किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं मिले। बरामद रुपये और मोबाइल फोन आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed