फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man died by sliding down the stairs

सीढियों से फिसल कर युवक की मौत

Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man died by sliding down the stairs
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के मानस नगर रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर की सीढ़ियों से फिसल कर मंगलवार की रात युवक की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया। देर रात परिवार वालों ने पड़ाव स्थित गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिहार के पटना जिला अतर्गत बिहटा निवासी गोरख शर्मा (35) अपने भाई रेलकर्मी विनय शर्मा के साथ मानस नगर रेलवे क्वार्टर में रह रहा था। वह मालवाहक वाहन चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात छत पर सोने चला गया। देर रात बारिश होने पर वह छत से नीचे उतरने लगा। इसी बीच वह सीढ़ियों से नीचे फिसल गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गये। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। गोरख की मौत से उसकी पत्नी रीता देवी, माता प्रेमशिला का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। बाद में परिवारीजनों ने पुलिस के बिना सूचना के ही अंतिम संस्कार पड़ाव गंगा घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed