फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The woman was moaning due to labor pain on the platform at night, RPF jawans provided safe delivery

Chandauli: रात में प्लेटफॉर्म पर प्रसव दर्द से कराह रही थी महिला, जवानों की मदद से महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Sat, 26 Aug 2023 02:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 26 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रात दस बजे 25 वर्षीय महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अकेली महिला को दर्द से कराहते देख यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। डिप्टी एसएस की सूचना पर रेलवे लोको मण्डलीय अस्पताल से डॉ. स्वाति रानी चिकित्सकर्मियों के साथ पहुंची।

विज्ञापन
The woman was moaning due to labor pain on the platform at night, RPF jawans provided safe delivery
Chandauli: रात में प्लेटफॉर्म पर प्रसव दर्द से कराह रही थी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की रात प्लेटफार्म संख्या दो पर एक अकेली महिला दर्द से कराह रही थी। वहां मौजूद स्वास्थ्य निरीक्षक ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को दी। लोको अस्पताल से पहुंची महिला चिकित्सक ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। जिसके बाद आरपीएफ जवानो के सहयोग से प्लेटफार्मर पर ही महिला का सुरक्षक्षित प्रसव हुआ और महिला ने स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। महिला और बच्चे को पीडीडीयू नगर के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशीवासियों को एक बार फिर विकास की सौगात देंगे पीएम मोदी, 60 अटल विद्यालयों का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रात दस बजे 25 वर्षीय महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अकेली महिला को दर्द से कराहते देख यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। डिप्टी एसएस की सूचना पर रेलवे लोको मण्डलीय अस्पताल से डॉ. स्वाति रानी चिकित्सकर्मियों के साथ पहुंची। स्टेशन पर तैनात स्वस्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार, आरपीएफ मेरी सहेली की टीम पहुंच गई। प्लेटफार्म पर ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए महिला और बच्चे को राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed