फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The weather of the district will change after January 30

Chandauli News: 30 जनवरी के बाद बदलेगा जिले का मौसम

Thu, 30 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The weather of the district will change after January 30
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पुरवा हवाएं चलने से दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी। एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।
इन दिनों सुबह से दोपहर तक निकल रही तेज धूप लोगों को राहत दे रही है। शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने 28 से 31 जनवरी तक सुबह हल्का कोहरा रहने और सुबह से शाम तक धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही होती रही लेकिन अधिकांश समय धूप खिली रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के जिले का मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना है। देर शाम से सुबह तक ठंड जबकि दिन में पारा चढ़ने से गलन से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पुरवा हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आगामी एक सप्ताह तक चंदौली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed