{"_id":"481416f4a2d116eca60b95311567399a","slug":"the-villagers-agitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन, आवास व अन्य योजनाओं को दिलाने के नाम पर ग्राम पंचायत
विज्ञापन
अधिकारी द्वारा पैसा मांगने के विरोध में मंगलवार को पिपरी गांव के राजभर
वस्ती की महिलाओं ने तहसील गेट पर एसडीएम के वाहन को रोक विरोध प्रदर्शन
किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से सेकेट्री के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
तहसील क्षेत्र के पिपरी गांव के राजभर बस्ती के महिलाओं ने गांव के सेक्र्तेटरी के खिलाफ सरकार की योजना समाजवादी पेंशन, आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि दिलाने के नाम पर परेशान करने व पैसे मांगने का अरोप लगाते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह के वाहन को रोक विरोध प्रदर्शन किया।
एसडीएम जितेन्द्र मोहन सिंह ने महिलाओं को जांच करवा कर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी पैसा लेकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहा है। पैसा न देने पर दर्जनों महिलाओं के समाजवादी पेंशन,वृद्व पेंशन सूची से नाम काटवा दिया। जिसको लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार भी लगा चुकी है।
इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गयी तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी। विरोध प्रदर्शन में बाबूलाल राजभर, जीता राजभर, विजेन्द्र, राजू राजभर, राधे, लक्ष्मन राजभर, नीलम विद्यावती, मीरा देवी, रामदुलारी देवी, नीशा देवी, संगीता, सामरथी, श्यामदेई, फूलेहरा, हीरावती सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।