फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The traffic jam lasted for 10 hours at Padav crossing, school children were also stranded

Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर 10 घंटे लगा रहा जाम, स्कूली बच्चे भी फंसे

Sat, 15 Feb 2025 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
The traffic jam lasted for 10 hours at Padav crossing, school children were also stranded
पड़ाव। वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम-03 के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को दोपहर 12 बजे पड़ाव से वाराणसी जाने वाले वाहन रोक दिए गए। इससे पड़ाव चौराहे पर भीषण जाम लग गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जाम रात करीब 10 बजे समाप्त हुआ। जाम में नौ हजार से ज्यादा वाहन फंसे रहे और सात किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में काफी संख्या में स्कूली बसें फंसी रहीं। बसों में फंसे रहने से बच्चे परेशान रहे। अभिभावक किसी तरह से पहुंचकर बच्चों को बसों से उतारकर पैदल घर ले गए।
विज्ञापन


काशी तमिल संगमम-03 का उद्घाटन नमो घाट पर अपराह्न तीन बजे होना था। उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सूजाबाद पुलिस चौकी के समीप वाराणसी जाने वाले वाहनों को दोपहर 12 बजे से रोक दिया गया। वाहनों को रामनगर के रास्ते भेजा जाने लगा। इससे पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाने वालों के साथ ही शव लेकर मणिकर्णिका घाट जाने वाले वाहन, एंबुलेंस के अलावा काफी संख्या में स्कूली बसें आदि भी फंस गईं। स्कूली बसों में सवार बच्चे परेशान रहे। बच्चों के अभिभावक किसी तरह से बसों के पास पहुंचकर और बसों से उतारकर पैदल ही घर ले जाते दिखे। कई लोग ट्रेनों पर सवार होने और फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे और जाम के कारण उन्हें भी परेशानी हुई। एक तरफ का रास्ता रोके जाने से रामनगर मार्ग पर दबाव बढ़ गया और इस मार्ग पर भी जाम लग गया। जाम के कारण उसमें फंसे लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, जाम के कारण पड़ाव से बहादुरपुर और पीडीडीयू नगर की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रात करीब 10 बजे तक जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed