फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The suspect who carried out the deadly attack on the young man has been arrested.

Chandauli News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The suspect who carried out the deadly attack on the young man has been arrested.
धानापुर। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी शुभम उर्फ गोलू (23) को शनिवार गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। धानापुर क्षेत्र के ग्राम नगवां निवासी मिथिलेश गत 25 दिसंबर की देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर नगवां ताल सिवान की ओर गया था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से पीछे से हमला कर दिया। हमले में मिथिलेश के सिर, कान के पास और पीठ में गंभीर चोटें आई थीं। थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राम नगवां पहुंचकर आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मिथिलेश से पुराना विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed