फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The strike of the former MLA continued for the second day

सैयदराजा के पूर्व विधायक का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The strike of the former MLA continued for the second day
सैयदराजा। कोरोना की जांच के लिए थर्मल स्कैनर और आक्सीमीटर खरीद में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बरहनी विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिए। धरने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। धरना के दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि थर्मल स्कैनर को निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम पर खरीदा गया है। उन्होंने प्रधानों व नगर निकायों में भेजी गई थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीमीटर मशीन को अधिक मूल्य पर खरीदने में शामिल संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। आरोप लगाया कि मामले की लीपापोती करने के लिए मशीनें अब ऊंचे दाम में ग्राम प्रधानों को बिना बिल व वाउचर के दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सैयदराजा में महिला महाविद्यालय व पंप कैनाल अब तक चालू हुआ है। धरना स्थल पर पहुंचे सैयदराजा थाना के एसआई संजय कुमार सिंह ने धरना समाप्त करने को कहा लेकिन लोगों ने धरने से उठने से इंकार कर दिया और एडीओ पंचायत को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं धरना के समर्थन में पूर्व सैनिक व सपा नेता अंजनी सिंह भी बैठे रहे। कहा कि पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव के धरने पर बैठने तक वे भी बाहर से धरना को समर्थन देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed