{"_id":"5eaaf6b78ebc3e905018221c","slug":"the-sincerity-in-fighting-the-corona-virus-war-with-honesty-chandauli-news-vns522727480","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी संग कोरोना वायरस से जंग लड़ने में जुटे कर्मयोद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी संग कोरोना वायरस से जंग लड़ने में जुटे कर्मयोद्धा
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है। लोगों को इस संक्रमण से बचाने के लिए सरकार की ओर से लाकडाउन कर दिया गया। लाकडाउन के बाद लोग घरों में कैद हैं। इस बीमारी का कोई इलाज न होने के बाद भी हौसला और संयम से कोविड-19 को हराने के लिए कर्मयोद्धा डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हिम्मत और हौसले के शस्त्र से कोरोना की जंग जीतने के लिए चिकित्सक, वार्ड व्याय, सफाई कर्मी के साथ एंबुलेंस कर्मी अपनी और अपने परिवार की चिंता छोड़कर मरीजों की सेवा में लगे हैं। ।
कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य कर्मी व एंबुलेंस कर्मी पूरी निष्ठा के साथ लगे है। इसमें संदिग्ध मरीजों के आने के बाद भी चिकित्सकों व कर्मचारी बिना डरे हिम्मत के साथ कार्य कर रहे हैं। जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सक डा.संजय कुमार कहा कि भारत कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तत्पर है। संदिग्ध मरीजों का सामना करने के लिए चिकित्सक हमेशा तैयार है। डर होने के बाद भीविशेष सावधानी के साथ कार्य करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के हेल्प डेस्क प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि हम सभी लोग अपना फर्ज समझकर संकट के दौर में कार्य कर रहे है, ताकि कोरोना वायरस से जंग जीता जा सके। मरीजों की बीच जाने में डर लगता है, लेकिन कार्य करने में पीछे नहीं हटते है। एंबुलेंस के नोडल प्रभारी प्रदीप यादव ने कहा कि मानव का दुश्मन बना कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए पीछे नहीं रहेंगे। कोरोना वायरस का डर है, लेकिन इससे लोगों को बचाना हमारा कर्तव्य और यह धर्म भी है। लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर इस महामारी से बचा जा सकता है। एंबुलेंस कर्मी कैलाश ने कहा कि परिवार से दूर रहकर हम लोग जंग लड़ने के लिए कमर कस के कर तैयार है। हमारी निष्ठा व ईमानदारी एक दिन जरूर कोरोना वायरस से जंग जीतेगी।