फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The princes proposed the works assigned to the block chief

प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा कार्यों का प्रस्ताव

Tue, 26 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The princes proposed the works assigned to the block chief
बरहनी विकास खंड स्थित सैयदराजा कार्यालय के सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख सुनीता सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें सदस्यों व ग्राम प्रधानो ने गांव में विकास कार्य कराने व मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों की मजदूरी समय से दिए जाने की मांग की। साथ ही 75 ग्राम प्रधानों सहित 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 75 ने अपने गावों में कार्यों का प्रस्ताव बनाकर ब्लॉक प्रमुख को सौंपा।
विज्ञापन

सदस्यों व प्रधानों ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की एक दिन की मजदूरी 213 रुपया है जबकि प्राइवेट मजदूरों की मजदूरी 350 रुपये है। प्रधानों व सदस्यों की बात सुनने के बाद बीडीओ राहुल सागर ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को सरकार की ओर से तय मजदूरी ही दी जा सकती है। अगर मनरेगा में कार्य किए मजदूरो का एक सप्ताह में भुगतान नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गांवों में अर्धनिर्मित व जर्जर पंचायत भवनों का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। राष्ट्रपति की योजना के अनुसार सभी प्रधान व सदस्य अपने गांवों के तालाबों का सुंदरणीकरण का प्रस्ताव बनाकर दें जिससे तालाब की साफ-सफाई करा उनके किनारे लाइट, पौधे, घाट व लोगों को बैठने की व्यवस्था कराई जाए। बताया कि सरकार के तरफ से हर ब्लॉक में पांच भूसा बैंक बनाए जाने हैं। जो किसान अपना भूसा इस बैंक मे जमा कर देंगे, उन्हें सरकार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजकुमार सहित प्रधान रामभोग मौर्या, विशाल तिवारी, राम दुलार यादव, सोनू सिंह, कक्कू राय, पंकज शुक्ला, अरूण सिंह, विकास सिंह, मंजीत आदि रहे। संचालन एकाउंटेंट जियालाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed