{"_id":"679bda876043c7d92b0000ab","slug":"the-passenger-had-a-heart-attack-the-constable-saved-his-life-by-giving-cpr-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126587-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यात्री को हार्ट अटैक, कांस्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यात्री को हार्ट अटैक, कांस्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई जान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद लौट रहे यात्री को पीडीडीयू जंक्शन पर हार्ट अटैक आ गया। घटना के बाद जीआरपी के हेड कांस्टेबल अनिल तिवारी ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई।
बिहार के कैमूर जिले के करमचट निवासी देवनाथ मल्लाह (55) मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। वहां स्नान कर बुधवार को रात साढ़े 11 बजे स्पेशल ट्रेन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे। यहां से दूसरी ट्रेन से मोहनिया जाने के लिए प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर पहुंचे। देवनाथ ट्रेन पर चढ़ने लगे, उसी दौरान सीने में तेज दर्द शुरू हुआ और वे नीचे गिर पड़े। इस दौरान वहां मौजूद जीआरपी के जवानों ने उन्हें ट्रेन से दूर हटाया। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन के जीआरपी के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार तिवारी ने यात्री को सीपीआर दी। इससे यात्री की जान बची। इस बीच मेडिकल टीम पहुंची और यात्री का उपचार किया।
यात्री की हालत में सुधार होने पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीपीआर देकर यात्री की जान बचाना सराहनीय पहल है।